Sunday, May 24, 2026
Latest:
katniLatest

कैमोर में कल से शुरू होगा रावण के पुतले का निर्माण, इस बार भी पूर्व परंपरा के अनुसार ही मनेगा दशहरा

कैमोर (राजा दुबे)। औद्योगिक नगरी कैमोर में इस बार भी पूर्व परंपरा के अनुसार ही ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विशाल रावण के पुतले के निर्माण सहित रामलीला का मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी।

दशहरे के इस आयोजन में दशहरा उत्सव कमेटी नगर परिषद कैमोर का सहयोग भी लेगी। आज गुरुवार 21 सितम्बर को सीएमओ सेंट्रल वैभव दीक्षित एवं हेड एच आर क्लस्टर एच पी सिंह की मौजूदगी में आयोजित दशहरा कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में इंटक और बीएमएस यूनियन के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार रावण के पुतले का निर्माण कार्य शुक्रवार 22 सितम्बर से शुरू हो जाएगा। अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को भी जल्द ही अंतिम रूप दिया जायेगा। गौरतलब है कि कैमोर में अब तक दशहरे को लेकर असमंजस का माहौल था। विशेष रूप से रावण के पुतले के निर्माण को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। दशहरा महोत्सव पूर्व की तरह ही मनाए जाने के निर्णय से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम