मणिकुंडल जी के जयंती पर्व पर अखिल भारत वर्षीय श्री आयोध्यावासी वैश्य नगर सभा एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कटनी। अखिल भारत वर्षीय श्री आयोध्यावासी वैश्य नगर सभा एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम समाज के प्रवर्तक महाराजा श्री मणिकुंडल जी के जयंती पर्व पर अति हर्षोल्लास एवं धार्मिकमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उक्त आशय की जानकारी समाज के महामंत्री प्रवीण गुप्ता पप्पू ने बताया कि ग्राम बंजारी स्थित सचिन सुभाष गुप्ता फार्म हाउस में आयोजित इस जयंती पर्व पर एवं नूतन वर्ष 2025 मिलन समारोह पर अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रहीं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंं महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमति प्रभा गुप्ता उपस्थित रहीं जबकि वरिष्ठ समाजसेवी बसंत गुप्ता एवं नगर सभा अध्यक्ष संजय गुप्ता पप्पू ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। इस मौके पर महापौर श्रीमति प्रीति गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहां कि समाज एक पवित्र गंगा तरह है। समाज के उत्तरोत्तर विकास एवं सामाजिक कार्यो में सभी का अमूल्य योगदान होना चाहिए। जिससे सामाजिक बन्धु प्रगति पथ की ओर अग्रसर हो सकें। आपने समाज के उत्कृष्ट कार्यो के प्रशंसा करते हुये सभी पदाधिकारियों को इस जयंती पर्व पर बधाईयां दी। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों व अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमारा सदैव यही प्रयास रहता है कि समाजिक बन्धुओं की आग्रणी भूमिका समाज में रहे। जिससे हम सभी का उज्जवल भविष्य हो। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के महिलाओं एवं बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां पेश की गई जो कि मनमोहक व प्रशांसनीय रहा है। इसके पूर्व अतिथियों का महिला एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बन्धुओं की उपस्थिति रही। जिसमें प्रमुख रूप से संजय गुप्ता(पप्पू), डॉ.बसंत गुप्ता, डॉ. विनित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शील गुप्ता, प्रवीण गुप्ता (पप्पू), जगन्नाथ गुप्ता, राजेश गुप्ता(पप्पू), मौसम गुप्ता, रजनीकांत गुप्ता, नीरज गुप्ता, सोनू सत्यम गुप्ता, अर्पित गुप्ता, मयंक गुप्ता एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति रचना राजेश गुप्ता, राखी गुप्ता, जयंती गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, पिंकी गुप्ता आदि अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं। युवा समाज सेवी राजेश गुप्ता पप्पू ने महापौर एवं अतिथियों के अलावा कार्यक्रम में पधारे सामाजिक बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

