Site icon Yashbharat.com

नर्स डे पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निस्वार्थ सेवा के लिए नर्सो का किया सम्मान 

IMG 20260512 WA0047

नर्स डे पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निस्वार्थ सेवा के लिए नर्सो का किया सम्मान

 

कटनी -सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आज नर्स डे पर जिला अस्पताल में राजयोग केंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी बहन के नेतृत्व मे नर्सो को समाज में उनके द्वारा दी जाने वाली निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया ।

इस दौरान डॉक्टर यशवंत वर्मा,नर्स सीता दुबे, उषा चक्रे, मेरी जोसेफ, दुर्गावती पटेल, अर्चना बेनेडिक रूबी हरदा, अमीना सहित अन्य नसों को बीके दुर्गा बहन रानी शर्मा द्वारा मुकुट तिलक फूल और माला पहनकर स्वागत सम्मान किया गया ।

डॉ यशवंत वर्मा ने नसों को शुभकामना देते हुए कहा कि हमारे और आध्यात्मिक के बीच में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि हम लोग मरीज की सेवा करते हैं तो हम प्रभु के रास्ते पर ही चल रहे हैं ब्रह्माकुमारी आश्रम से आज हमें यह सम्मान मिला है उससे हम यह प्रेरणा ने कि हम अपने कार्यों को ईमानदारी और बेहतर तरीके से करेंगे ।

इस अवसर पर बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि इस प्रोफेशन में शामिल लोग गरीबों की सेवा और असहायों की सेवा करते हैं। कितना भी बड़ा धनवान हॉस्पिटल में एडमिट हो जब एक चम्मच पानी चाहिए तो उस समय परिवार काम नहीं आता, ये नर्स और दुआएं काम आती हैं। ऐसी नर्सों को आज हम सैल्यूट करते हैं। वास्तव में नर्स की सेवा मरीज और डॉक्टर के बीच की कड़ी का काम करता है। हम सभी ने कोरोना काल में देखा है, जब अपने परिवार वाले भी समीप आने से डरते थे तो नर्सों ने अथक सेवाएं देकर, त्याग, समर्पण से मानव समाज की सेवा की। वे सच्चे सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी सहज राजयोग का अभ्यास अवश्य करें और उस परमपिता परमात्मा को याद कर अपने अंदर शक्ति भरकर असीम ऊर्जा का संचार कर आप सदैव सकारात्मक रहें। हंसते मुस्कुराते हुए मरीजों की सेवा करें तो आपको और ढेर सारी दुआएं मिलेंगी और मरीजों को जल्दी ठीक कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग और ईश्वरीय प्रसाद सौगात वितरण से हुआ ।

Exit mobile version