Monday, May 25, 2026
Latest

OMG: यहां आतंकी संगठन IS की तारीफ लिखे खत मिले, हाई अलर्ट जारी

मुंबई। नवी मुंबई के उरान क्षेत्र में एक पुल के खंभे पर आतंकी संगठन IS और आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में लिखे संदेश मिले हैं। इसके बाद यहां हाई लेवल अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ ही ने भी जांच शुरू कर दी है।

उरान क्षेत्र में ओएनजीसी, आर्मरी स्टेशन, पावर स्टेशन और जेएनपीटी जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं।

उरान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ये संदेश रायगढ़ जिले के अंतर्गत लगने वाले खोप्टेब्रिज पर पहले देखे और हमें इस बारे में सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी वीडियोग्राफी। साथ ही नमूने लिए और इन संदेशों को वहां से हटाया।

नवी मुंबई पुलिस के कमिश्नर संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि ब्रिज के खंभे पर लिखे गए संदेश में IS के कर्ताधर्ता अबु बकर अल बगदादी सहित अन्य आतंकियों की प्रशंसा की गई है। एक दूसरे संदेश में आतंकी हाफिज सईद का नाम है।

एक स्‍थान विशेष को टारगेट करते हुए इसके साथ ही यहां एक रॉकेट की तस्वीर भी दिखाई गई है। आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अब पुलिस खंगाल रही है। महाराष्ट्र एटीएस ने नवी मुंबई पुलिस से इस पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगने के साथ ही पैरेलल इन्‍वेस्‍टीगेशन भी शुरू कर दी है। इस पुल से गुजरने वाले भारी और हल्के वाहनों की भी रिपोर्ट मांगी गई है।

जांच टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि पुल के पास से पुलिस को शराब की बोतलें और चिप्स के रैपर मिले हैं। लगता है कि किसी स्थानीय ने शरारत करते हुए स्वयं ही तो नहीं इसे लिखा। हालांकि जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि इनके पीछे कौन है और उसका क्या इरादा है। नवी मुंबई पुलिस ने भी लोगों से इस घटना के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply