कटनी। बीती समीपी सिहोरा में पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ में रेड मारी तो पुलिस से बचने जुआड़ी यहां एक कुएं में कूद गए। इसमे कटनी का युवक भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने इनको निकाल कर अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत ठीक है। पुलिस यहां से नगदी रुपये सहित 9 वाहन जप्त किये हैं।
बीती शाम 7-30 बजे विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक तुषार सिंह द्वारा थाना सिहोरा एवं पुलिस लाईन की टीम को हमराह लेकर गंजताल मे नहर के किनारे खेत में पालीथीन के तिरपाल के बने पण्डाल मे चल रहे जुए के फड़ में दबिश दी गयी ।
पुलिस को देखकर जुआडियों मे भगदड़ मच गयी, घेराबंदी कर सबदर खान उम्र 40 वर्ष निवासी मृगनयनी सिहोरा, इम्तियाज उम्र 35 वर्ष निवासी खजुराहो जिला छतरपुर कमाल खान उम्र 35 वर्ष निवासी खजुराहो जिला छतरपुर, गौरव शुक्ला उम्र 38 वर्ष निवासी कटनी बस स्टैण्ड, गोविंद प्रसाद निशाद उम्र 35 वर्ष निवासी दुर्गा चौक कटनी को पकडा, जुआडी रामभजन निशाद उम्र 35 वर्ष निवासी कटनी, एवं संदीप जैन उम्र 42 वर्ष निवासी खितौला के पकडे जाने से बचने के लिये खेत मे बने कुआं जो लगभग 20-25 फुट गहरा है तथा जिसमें लगभग डेढफुट पानी है। मे कूद गये, जिन्हें तत्काल पुलिस द्वारा कुए से बाहर निकाला गया, संदीप जैन के कमर, पैर, एवं रामभजन के हाथ मे चोटे होने से उपचार हेतु भिजवाया गया।
पूछताछ पर सबदर खान ने बताया कि जबलपुर निवासी राजा सोनकर, कटनी निवासी मनोज तिवारी, सिहोरा ज्वालामुखी निवासी शमीम खान के द्वारा जुआ खिलवाया जा रहा था तथा जबलपुर के गोलू द्वारा नाल काटी जा रही थी, जो भी फड़ में मौजूद थे, भाग गये है। नाल की पेटी मे रखी काटी हुई नाल की रकम तथा फड़ एवं जुआडियो के कब्जे से नगदी 1 लाख 79 हजार रूपये, 10 मोबाईल एवं 9 दुपहिया वाहन तथा 52 ताश पत्ते जप्त करते हुये फडबाज एवं जुआरियो की तलाश जारी है, इसके साथ ही पकडे गये जुआडियों से पूछताछ की जा रही है कि कौन कौन जुआडी भागे है।

