Latestमध्यप्रदेश

OMG: पन्ना एसपी ने पहनने के लिए जैसे ही उठाया जूता निकला सांप, देखें वीडियो..

पन्ना (यशभारत )। पन्ना के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सोमवार को लंच के बाद शासकीय आवास से कार्यालय जा रहे थे। उन्होंने जूते पहनने के लिए मोजा निकालने के लिए जैसे ही अंदर हाथ डाला तो उनके हाथ में सांप आ गया।

सांप ने काटा तो नहीं लेकिन फुफकारने के कारण हाथ में जलन होने के कारण उन्होंने पन्ना में प्राथमिक उपचार कराने के बाद एहतियात के तौर पर जबलपुर के नेशनल हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया गया। एसपी मयंक अवस्थी अब स्वस्थ हैं और मंगलवार को पन्ना के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि सांप जूते में पहले से ही था। जैसे ही एसपी ने उसमें पैर डाला तो सांप ने फुफकार लगाई। सांप ने डसा नहीं था। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Back to top button