OMG अंतिम यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, रिटायर्ड ASI की मौत, डेढ़ सौ घायल

17 02 2023 bee attack guna death 2023217 23182

OMG पुलिस के एक रिटायर्ड ASI के लिए एक शख्स की अंतिम यात्रा में शामिल होना स्वयं की अर्थी सजाने जैसा हो गया। मधुमक्खी की हमले से उनकी मौत हो गई। यह घटना गुना के बीनागंज के चांचौड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत खेजराकलां की है।

मधुमक्खियों के काटने से लगभग 150 लोग पीड़ित हुए। इसी दौरान ग्राम जयसिंहपुरा निवासी तकतसिंह मीना उम्र लगभग 65 वर्ष जो कि मृतक के फूफा बताए जा रहे हैं भी इसकी चपेट में आ गए।

यहां निरंजन मीना नामक युवक की मृत्यु हो जाने से अंत्येष्टि का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें ग्रामीण व दूरदराज से समाजजन और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिनके काटने से कई लोग घायल हो गए। चांचौड़ा के ग्राम जयसिंहपुरा के सेवानिवृत्त एएसआइ को भी मधुमक्खियों ने काट लिया था, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 150 लोग घायल हो गए हैं।

ग्रामीण सुनील मीना ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। जब खेजराकलां के मृतक निरंजन मीना को अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच गांव के ही श्मशानघाट में जैसे ही शवयात्रा पहुंची और अंत्येष्टि करने लगे, तभी पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खी के छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों ने अफरा-तफरी मचा दी।

इसे भी पढ़ें-  अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के विरोध में उतरे नगर निगम कर्मचारी, कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा की उठाई मांग,अतिक्रमण कार्रवाई से शुरू हुआ विवाद गहराया, अब आमने-सामने आए अधिवक्ता और निगमकर्मी; शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ने लगा असर