TechnologyFEATUREDTech

अब स्मार्टफोन चुराना होगा बेकार: आ गई कमाल की ‘Kill Switch’ टेक्नोलॉजी; चोरी होते ही एक क्लिक में ‘डेड’ हो जाएगा फोन

अब स्मार्टफोन चुराना होगा बेकार: आ गई कमाल की 'Kill Switch' टेक्नोलॉजी; चोरी होते ही एक क्लिक में 'डेड' हो जाएगा फोन

अब स्मार्टफोन चुराना होगा बेकार: आ गई कमाल की ‘Kill Switch’ टेक्नोलॉजी; चोरी होते ही एक क्लिक में ‘डेड’ हो जाएगा फोन

लंदन। यदि आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए, तो सबसे बड़ा डर डेटा लीक होने और आर्थिक नुकसान का होता है। लेकिन जल्द ही स्मार्टफोन चोरी होने की यह टेंशन हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। ब्रिटेन (UK) की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने एक ऐसी क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी पेश की है, जो फोन चोरी होने पर उसे पूरी तरह से ब्लॉक या ‘डेड’ (हमेशा के लिए बंद) कर देती है। इस तकनीक के आने के बाद चोरों के हाथ लगा कीमती स्मार्टफोन सिर्फ एक ‘प्लास्टिक का खाली डिब्बा’ बनकर रह जाएगा।

क्या है ‘Kill Switch’ टेक्नोलॉजी?

ब्रिटेन की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों वर्जिन मीडिया ओटू (Virgin Media O2) और वोडाफोन (Vodafone) ने मिलकर इस सुरक्षा तकनीक को विकसित किया है, जिसे ‘किल स्विच’ (Kill Switch) नाम दिया गया है। यह एक ऐसा फीचर है, जिसे फोन चोरी होने की स्थिति में दुनिया के किसी भी कोने से रिमोटली (Remotely) यानी दूर बैठे ही एक्टिवेट किया जा सकता है। एक बार यह कमांड एक्टिवेट होने के बाद:

  • चोर न तो फोन को दोबारा कभी स्विच ऑन (Switch On) कर पाएंगे।

  • न ही उसमें कोई दूसरा सिम कार्ड डालकर उसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैसे काम करती है यह हाइटेक तकनीक?

यह तकनीक मुख्य रूप से नेटवर्क प्रोवाइडर्स और फोन निर्माताओं के डेटाबेस से जुड़ी होती है।

  1. जैसे ही कोई नया स्मार्टफोन पहली बार ऑन होता है, सिस्टम तुरंत उसकी पहचान (IMEI और अन्य क्रेडेंशियल्स) को वेरिफाई कर लेता है।

  2. इसके बाद हैंडसेट की पूरी जानकारी सीधे फोन निर्माता के सुरक्षित डेटाबेस में दर्ज हो जाती है।

  3. यदि वह फोन चोरी हो जाता है, तो सर्वर से एक रिमोट कमांड भेजकर उस डिवाइस को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके बाद फोन के इंटरनल पार्ट्स और सॉफ्टवेयर पूरी तरह लॉक हो जाते हैं।

ब्लैक मार्केट और रीसेल वैल्यू होगी ‘जीरो’

यूके की राजधानी लंदन की बात करें, तो वहां पिछले एक साल में 70,000 से अधिक लोग फोन चोरी का शिकार हुए हैं। चोर अक्सर महंगे फोन चुराकर उन्हें ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं।अब स्मार्टफोन चुराना होगा बेकार: आ गई कमाल की ‘Kill Switch’ टेक्नोलॉजी; चोरी होते ही एक क्लिक में ‘डेड’ हो जाएगा फोन

चोरी पर लगेगा लगाम: ‘किल स्विच’ लागू होने के बाद चोरी किए गए फोन की रीसेल वैल्यू (दोबारा बिकने की कीमत) पूरी तरह से शून्य (Zero) हो जाएगी। जब चोर को पता होगा कि चोरी किया गया फोन किसी काम का नहीं रहेगा, तो स्मार्टफोन चोरी की घटनाओं में अपने आप भारी गिरावट आएगी।

फिलहाल रिटेल स्टोर्स के लिए शुरुआत, Apple-Samsung भी कतार में

ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्तमान में इस तकनीक का इस्तेमाल रिटेल स्टोर्स और शोरूम्स की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। यह अभी उन्हीं डिवाइसेज पर काम कर रही है, जो रिटेलर या नेटवर्क प्रोवाइडर की संपत्ति हैं और डिस्प्ले या स्टॉक में रखे हुए हैं। जब फोन किसी ग्राहक को बेच दिया जाता है, तो उसका मालिकाना हक ट्रांसफर हो जाता है।

भविष्य की तैयारी: रिटेल स्टोर्स में इसके सफल ट्रायल को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां जैसे एप्पल (Apple) और सैमसंग (Samsung) भी अपने आगामी स्क्युअर्ड स्मार्टफोन्स में आम ग्राहकों के लिए इस ‘किल स्विच’ तकनीक को इन-बिल्ट करने की योजना बना रही हैं। इसके बाद भविष्य में आम यूजर्स भी अपने चोरी हुए फोन को हमेशा के लिए ‘डेड’ कर सकेंगे।

Back to top button