China Noodles: साल भर से फ्रीज में रखे Noodles खाने से एक ही परिवार के 9 की मौत
China Noodles: फटाफट भूख मिटाना हो तो नूडल्स सभी की पहली पसंद होते हैं। Noodles बहुत पुराने हो तो जानलेवा हो सकते हैं। चीन में ऐसा ही हुआ है। यहां एक परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई। इन लोगों ने एक साल से फ्रीजर में रखे नूडल्स खाए थे। डॉक्टरों का कहना है कि इससे उन्हें फूड पॉयजनिंग हो गई। अब सभी लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे Noodles का सेवन करने से पहले एक बार उसकी एक्सपायरी जरूर देख लें। चीन के परिवार ने जो Noodles एक साल बाद अपने फ्रीज से निकाले, वे कॉर्न फ्लेवर वाले थे। खास बात यह रही कि ये Noodles अजीब स्वाद दे रहे थे। जिसके कारण परिवार के तीन लोगों ने खाने से इन्कार कर दिया। उनकी जान बच गई। यह मामला सामने आने के बाद चीन में हड़कंप मचा है। सरकार ने लोगों से इतने पुराने Noodles नहीं खाने की अपील की है।
Noodles खाने से भारत में भी हो चुकी मौत

