अग्निवीर परीक्षा 2025-2026 हेतु नोड़ल एवं सहायक नोड़ल अधिकारी नियुक्त

19 02 2024 agniveer bharti 2024 23656452 14385880

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव नें अग्निवीर परीक्षा 2025-26 के लिए पुरूषों एवं महिलाओं के लिए नियोजित किये जाने हेतु अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर योजना तैयार करने हेतु एक आदेश जारी कर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा जारी आदेशानुसार अग्निवीर परीक्षा 2025-26 के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी को नोड़ल अधिकारी का कार्य दयित्व सौंपा गया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी एवं जिला रोजगार अधिकारी को सहायक नोड़ल अधिकारी का कार्य दायित्व सौंपा है।