No Waiting Indian Railway: रानी कमलापति–अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए

29 08 2024

No Waiting Indian Railway: रानी कमलापति–अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच सहित कुल तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं।

No Waiting Indian Railway: रानी कमलापति–अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए

operation sindoor इन स्थानों पर फिर होगी मॉकड्रिल

इण्टरसिटी एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच दोनों दिशाओं में दिनाँक 28 मई 2025 से लगाए जा रहे है। अब यह ट्रेन 2 थर्ड एसी, 2 चेयरकार एसी, 9 स्लीपर, 8 जनरल एवं 2 ब्रेकवान सहित कुल 23 कोचों के साथ संचालित होगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी।

इस निर्णय से गर्मियों की छुट्टियों में प्रतीक्षा सूची में राहत मिलेगी और स्लीपर व एसी श्रेणी में यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर, आधारताल स्टेशन पर ठहराव लेती है।No Waiting Indian Railway: रानी कमलापति–अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए

 

इसे भी पढ़ें-  नवंबर 2026: इनकम टैक्स से जुड़े 5 अहम काम और उनकी डेडलाइन, जरा सी चूक पड़ेगी भारी