Site icon Yashbharat.com

एनकेजे पड़रिया गाँव में सड़क पर मुरम डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चले लाठी-डंडे, 3 घायल

IMG 20240720 WA0021

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत पड़रिया गाँव में दो पक्षों में गाँव की एक सड़क पर मुरुम डालने को लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव का सरपंच राजकुमार बर्मन आज गांव की एक सड़क पर मुरुम डलवाने पहुँचा इसी बीच गाँव के ही महेश शुक्ला और उनका पुत्र गुड्डू जिस भूमि पर मुरुम डाली जा रही थी उसे अपनी पैतृक भूमि बताते हुए गाँव की ही धनिया केवट, नवलाल केवट हेमलता केवट से विवाद करने लगे जिसके बाद दोनों पक्षो में जम कर लाठी- डंडे चले। घटना में हेमलता को गंभीर चोटें आई है जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। एनकेजे पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद वे घायलो को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुँचे थे। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Exit mobile version