Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

Katni Crime: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से प्रहार

Katni Crime: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से प्रहार किया।एनकेजे थाना अंतर्गत हिरवारा गाँव में शनि मंदिर ज्योति किराना के पास एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया ।

इस संबंध में एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि हिरवारा गाँव निवासी मनीष यादव ने गांव के ही युवक ललित दाहिया को उसके घर से बुलाया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा।

विवाद इतना बढ़ा कि मनीष ने ललित के सीने और बाजू पर चाकू से दनादन प्रहार किया और घटनास्थल से भाग निकला। घायल युवक को उसके परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां युवक का इलाज जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम