Latest

नगर निगम कटनी की खबरें:=निगम उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी ने की राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

समाचार -1
नगर निगम कटनी की खबरें:=निगम उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी ने की राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश 

कटनी (YASH BHARAT.COM)। नगर निगम के उपायुक्त शैलेष गुप्ता एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा बुधवार को निगम की राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

IMG 20260104 211320 1
Oplus_16777216

बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्रगति एवं शेष वसूली की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में आवश्यक तेजी लाई जाए तथा लंबित बकाया करों की वसूली हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर सख्ती से अमल किया जाए। इस दौरान उन्होंने 15वे वित्‍त आयोग निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त श्री गुप्ता ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बकायेदारों की सूची तैयार कर नियमित रूप से संपर्क करने, नोटिस जारी करने तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने वार्डवार वसूली प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व अमले द्वारा घर-घर संपर्क कर करदाताओं को कर भुगतान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में कर वसूली में आ रही बाधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की जाकर उनके निराकरण हेतु रणनीति तय की गई। वसूली कार्य में संलग्न अमले को निर्देशित किया गया कि राजस्व वृद्धि हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जाएं, जिससे निगम की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हो सके। बैठक के दौरान समस्त राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

समाचार -2

गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगा मांसाहारी पदार्थों का क्रय -विक्रय

कटनी। शासन निर्देशानुसार गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को नगर में मांसाहारी पदार्थ मुर्गा, मुर्गी, मांस, मछली आदि का क्रय-विक्रय बंद रहेगा।
इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने आम सूचना के माध्यम से नागरिकों एवं मांसाहारी पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले दुकानदारों को सूचित किया है कि वे गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2026 को मांसाहारी पदार्थों का क्रय विक्रय न करें। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

समाचार -3

 

स्वच्छ, सुंदर शहर की दिशा में नगर निगम के प्रयास निरंतर जारी, प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित हो रही साफ-सफाई

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से दैनिक सफाई व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर के निर्देशन में निगम के स्वास्थ्य अमले एवं स्वच्छता मित्रों द्वारा स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की आधारशिला मानते हुए प्रतिदिन प्रातः काल से ही शहर के समस्त वार्डों, प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, आवासीय कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई कार्य किया जा रहा है। 02 1 1दैनिक सफाई अभियान के अंतर्गत सड़क एवं नालियों की सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण एवं उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही कचरा वाहनों के माध्यम से निर्धारित समय-सारणी अनुसार कचरे का उठाव कर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। स्वामी श्री रंगनाथ मंदिर में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले धार्मिक भागवत कथा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए रंगनाथ मंदिर पहुंच मार्ग, मंदिर एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास सहित बाबा घाट पुल के नीचे, गायत्री नगर पुलिया, मंगल नगर बालाघाट मार्ग आदि स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं नगर के अन्य स्थलों मुक्तिधाम परिसर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, भीमराव चौक, मिशन चौक, दुर्गा चौक, स्टेशन रोड व्ही आई पी मार्ग, साधूराम स्कूल से मिशन चौक, बस स्टैंड परिसर यात्री प्रतीक्षालय, आटो स्टैंड, मैकेनिक लाइन, सुभाष चौक से स्टेशन रोड मुख्य मार्ग, बरगवां ओव्हर ब्रिज सहित उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गों की सफाई कराई जाकर संग्रहित कचरे को निस्तारण हेतु प्लांट भेजनें की कार्यवाही की गई। वहीं नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के नाले एवं नालियों की सफाई कराई जाकर सुगम पानी निकासी की व्यवस्था के कारगर प्रयास भी किये गए। नगर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता मित्रों को निर्देशित किया गया है कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। प्रशासन ने शहर वासियों से अपील की है कि वे गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग दें, खुले में कचरा न फेंकें और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

समाचार -4

के.सी.एस उच्चतर माध्यमिक शाला में भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय आनंद महोत्सव, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित स्वच्छता गतिविधियों का किया गया आयोजन

कटनी। निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर के निर्देशन तथा शाला प्राचार्य श्रीमती रूप मास्कर के मार्गदर्शन में के.सी.एस उच्चतर माध्यमिक शाला में तीन दिवसीय आनंद महोत्सव का आयोजन 24 जनवरी से 27 जनवरी तक किया गया। इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्वच्छता गतिविधियों में शाला की छात्राओं एवं स्टाफ नें उत्साह के साथ भाग लिया। 09 3शाला प्राचार्य श्रीमती रूप भास्कर ने जनकारी देते हुए बताया कि आनंद महोत्सव के प्रथम दिवस 24 जनवरी को निर्धारित रूपरेखा अनुसार विभिन्न खेलकूंद प्रतियोगिता खो-खो प्रतियोगिता, कबड्डी, रस्सी दौड़ आदि का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गो हेतु आयोजित इन प्रतियोगिताओं में शाला की छात्राओं की उत्साहजन भागीदारी देखनें को मिली। 08 4वहीं महोत्सव के दूसरे दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शाला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गायन एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं नें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जबकि कार्यक्रम के अंतिम तृतीय दिवस 27 जनवरी को स्वच्छता अभियान चलाया जाकर शाला परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया। आनंद महोत्सव के दौरान शाला प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रूप भास्कर, रिजवान हसन खान उच्च श्रेणी शिक्षक सहित अन्य शाला स्टाफ पलक गुप्ता, गीता तिवारी, रीना ताम्रकार, अभिषेक गुप्ता, शमा परवीन बानो, प्रीति मेहरा, रश्मि चतुर्वेदी सहित समस्त शाला स्टाफ एवं छात्राओं की मौजूदगी रही।

 

 

Back to top button