अतिथि शिक्षकों के लिए नई समय सारणी जारी, जानें कैसे करें आवेदन

teacher

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षक भर्ती हेतु एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश की ओर से जारी किए गए इस टाइम टेबल के अनुसार, अतिथि शिक्षकों के लिए जीएफएमएस पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन 6 अगस्त 2024 से किया जाएगा।

इसके बाद, अतिथि शिक्षक द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वॉइनिंग दर्ज करना एवं शाला प्रभारी से प्राप्त सत्यापित ज्वॉइनिंग पत्रक की प्रति को पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 7 से 12 अगस्त 2024 तक होगी। इसी तरह, शाला प्रभारी जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वॉइन किये अतिथि शिक्षक का प्रमाणीकरण करने की तिथि भी 7 से 12 अगस्त 2024 तक होगी ।

इसे भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश भाजपा सेवा दूत अभियान 2026: दिसंबर में हर विधानसभा क्षेत्र में उतरेंगे कार्यकर्ता, शिवप्रकाश ने संगठन को लेकर दिया बड़ा संदेश
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श