Latest

अतिथि शिक्षकों के लिए नई समय सारणी जारी, जानें कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षक भर्ती हेतु एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश की ओर से जारी किए गए इस टाइम टेबल के अनुसार, अतिथि शिक्षकों के लिए जीएफएमएस पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन 6 अगस्त 2024 से किया जाएगा।

इसके बाद, अतिथि शिक्षक द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वॉइनिंग दर्ज करना एवं शाला प्रभारी से प्राप्त सत्यापित ज्वॉइनिंग पत्रक की प्रति को पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 7 से 12 अगस्त 2024 तक होगी। इसी तरह, शाला प्रभारी जीएफएमएस पोर्टल पर ज्वॉइन किये अतिथि शिक्षक का प्रमाणीकरण करने की तिथि भी 7 से 12 अगस्त 2024 तक होगी ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम