Site icon YASHBHARAT.COM

भारत-नेपाल रिश्तों को नई उड़ान: ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ के साथ पीएम मोदी ने नेपाल को दिया 24,000 करोड़ का पैकेज और IIT कैंपस का तोहफा

भारत-नेपाल रिश्तों को नई उड़ान: 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' के साथ पीएम मोदी ने नेपाल को दिया 24,000 करोड़ का पैकेज और IIT कैंपस का तोहफा

भारत-नेपाल रिश्तों को नई उड़ान: 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' के साथ पीएम मोदी ने नेपाल को दिया 24,000 करोड़ का पैकेज और IIT कैंपस का तोहफा

भारत-नेपाल रिश्तों को नई उड़ान: ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ के साथ पीएम मोदी ने नेपाल को दिया 24,000 करोड़ का पैकेज और IIT कैंपस का तोहफा

नई दिल्ली / अयोध्या: भारत और नेपाल के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को सोमवार को एक नई मजबूती मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक सहयोग पैकेज और नेपाल में IIT का ऑफशोर कैंपस स्थापित करने की बड़ी घोषणाएं कीं।

Ayodhya To Janakpur Train Start: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’, पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

बाढ़ से प्रभावित नेपाल के पुनर्निर्माण में भारत बनेगा सहारा

ट्रेन के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अपनेपन और अटूट विश्वास का है। उन्होंने अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी खुशियां और चुनौतियां साझी हैं। हम एक-दूसरे की प्रगति में साथी हैं और मुश्किल समय में सहारा भी। नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को गति देने के लिए भारत 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा करता है।”

‘पड़ोसी प्रथम नीति’: संकट के बीच भी जारी रखी ईंधन और उर्वरक की सप्लाई

साझा इतिहास, आस्था और संस्कृति का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने भगवान राम और माता सीता को दोनों देशों की साझा सभ्यता की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि भारत वर्षों से नेपाल के लिए पेट्रोलियम पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता रहा है। पीएम ने जोर देकर कहा कि ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ (Neighbourhood First Policy) के तहत, इस साल तेल आपूर्ति से जुड़ी गंभीर वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने नेपाल में ईंधन, उर्वरक और अन्य जरूरी सामानों की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी।

नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में बड़े समझौते

दोनों देशों के युवाओं और अर्थव्यवस्था को जोड़ने के लिए पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण पहलों का ऐलान किया, भारत नेपाल में IIT का एक ऑफशोर कैंपस, स्टार्ट-अप इंक्यूबेटर और इनोवेशन हब स्थापित करेगा। नेपाली छात्रों के लिए भारत में लॉ (कानून) और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के अवसर बढ़ाए जाएंगे। फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू-एडिशन को बढ़ावा देने के लिए भारत नेपाल में एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने में भी पूरा सहयोग देगा।

Exit mobile version