Site icon Yashbharat.com

एन.सी.सी सागर ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर विकास बहुगुणा ने किया वार्षिक निरीक्षण कटनी -4 एम पी स्वतंत्र कंपनी एनसीसी में

IMG 20241120 WA0002

एन.सी.सी सागर ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर विकास बहुगुणा ने किया वार्षिक निरीक्षण

कटनी -4 एम पी स्वतंत्र कंपनी एनसीसी मेंमंगलवार को सागर ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर विकास बहुगुणा द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गर्ल्स कैडेट्स द्वारा गार्ड आफ आनर से सम्मानित किये जाने पर प्रभावित होकर कैडेट्स को ग्रुप कमांडर द्वारा उपहार प्रदान किया गये। ग्रुप कमांडर द्वारा सभी दस्तावेजों, ट्रेनिंग, प्रशिक्षिण संबन्धित डायरी लेखा विभाग, लिविंग एरिया, का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान यूनिट प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद सिंह एवं जिले के समस्त स्कूलों के एन सी सी अधिकरियों, केयर टेकर, जे.सी.ओ, पी.आई स्टाफ उपस्थित रहे । ग्रुप कमांडर द्वारा सभी एन सी सी अधिकारियों के साथ सभी पहलुओं पर चर्चा कर कैडेट्स के अनुशासन चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण, जिम्मेदार नागरिक की भावना को जागृत करना एवं उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया ।

ग्रुप कमांडर द्वारा सभी एन सी सी अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गयी एवं भविष्य में और उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के समापन के पूर्व एन सी सी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद सिंह द्वारा वार्षिक निरीक्षण अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version