छत्तीसगढ़Latestराष्ट्रीय

Naxal Operation जवानों को बीयर बम से उड़ाने की नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम

Naxal Operation जवानों को बीयर बम से उड़ाने की नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बीयर बम को डिफ्यूज करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि बीजापुर में उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा इलाके में जवानों ने बड़ा ऑपरेशन चला रखा है. छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि ये नक्सलियों पर अंतिम प्रहार है. इस समय हिड़मा और देवा जैसे खतरनाक नक्सल कमांडरों को घेरा जा चुका है.

इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है. शनिवार को गलग़म के जंगलों में हुआ IED ब्लास्ट में एक DRG जवान घायल हुआ था उसका गलगम CRPF कैंप में इलाज चल रहा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम