चीन में कुदरत का कहर: दक्षिणी इलाके में 5.2 तीव्रता का भूकंप, ढह गईं कई इमारतें; 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाभूकम्प: रूस के कमचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का झटका, कुरिल द्वीपों पर सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक अलर्ट जारी; 1952 के बाद Russia's का रिकॉर्ड दर्ज
बीजिंग/बीजिंग डेस्क | चीन के दक्षिणी हिस्से में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटकों ने भारी तबाही मचाई है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप इतना जोरदार था कि इसके झटके महसूस होते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर खुले मैदानों की तरफ भागने लगे। इस प्राकृतिक आपदा में कई बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और कुछ इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं।

भारी नुकसान: 2 की मौत, 1 लापता

शुरुआती आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मलबे में दबने और इमारतों के गिरने से अब तक दो लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सैकड़ों क्षतिग्रस्त इमारतों को खाली करा लिया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग और सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। दमकल विभाग और राहतकर्मी मलबे में दबे संभावित जीवित लोगों की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों की मदद ले रहे हैं। ढही हुई इमारतों के मलबे को हटाने और लापता व्यक्ति को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता मिल सके।

इसे भी पढ़ें-  मैंने बच्चे को नदी में नहीं बहाने दिया': सोनिया गांधी की किताब में 1969 के उस सबसे दर्दनाक हादसे की दास्तान