Monday, May 18, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान: 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवार्ड

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान: 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवार्ड।खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के चुना गया है जिनमें 17 पैरा एथलीट हैं। 3 कोच को द्रोणाचार्य सम्मान मिलेगा।

 खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान: 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को अर्जुन अवार्ड

इनके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 17 पैरा एथलीट हैं। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। 3 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Major Dhyan Chand KHEL RATNA Award 2024 List

मनु भाकर – ओलंपिक डबल मेडलिस्ट

डी गुकेश – शतरंज विश्व चैंपियन

हरमनप्रीत सिंह – हॉकी टीम के कप्तान

प्रवीण कुमार – पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अर्जुन पुरस्कार पैरालंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को दिया गया है। पेटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल पैरा-तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था।

खेल मंत्रालय द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद भारतीय कोच और पूर्व निशानेबाज दीपाली देशपांडे ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं है बल्कि निशानेबाजों की उपलब्धि है, उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि