#MP Vidhansabha ElectionsFEATURED

NAMO TV पर चुनाव आयोग सख्त, कहा-बिना मंजूरी डाला गया कंटेंट हटाया जाए

नेशनल डेस्कः चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया कि नमो टीवी पर बिना पूर्व प्रमाणन के दिखाए जा रहे सभी राजनीतिक प्रचार कार्यक्रमों को तत्काल हटाया जाए।

चुनाव आयोग ने कहा कि इस सिलसिले में ईसी के निर्देश के अनुसार स्थानीय मीडिया प्रमाणन समिति किसी राजनीतिक सामग्री को मंजूरी देने में सख्ती से नियमों का पालन करेगी।   

22 32 219622150ec ll

कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष चैनल के बारे में एक शिकायत दायर की थी जिसके बाद आयोग ने दिल्ली के सीईओ को इस मामले में एक रिपोर्ट दायर करने को कहा था। 

23 48 091580348congress ll

इससे पूर्व, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चुनाव आयोग को बताया कि यह एक विज्ञापन मंच है जिसके लिए मंत्रालय से लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली के सीईओ ने नमो टीवी के लोगो को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Back to top button