NaMo App Open Forum: PM मोदी 8 March महिला दिवस पर कुछ महिलाओं को सौंपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट, जीवन यात्रा साझा करने को किया प्रोत्साहित
NaMo App Open Forum: PM मोदी 8 March महिला दिवस पर कुछ महिलाओं को सौंपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट, जीवन यात्रा साझा करने को किया प्रोत्साहित। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अलग तरीके से महिला दिवस मनाने जा रहे हैं. इस खास पर्व से पहले पीएम मोदी ने ऐलान किया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का मौका मिलेगा. साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि महिलाएं ऐसी और भी कई प्रेरणादायी जीवन यात्राओं को साझा करें।
पीएम मोदी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “मैं नमो ऐप ओपन फोरम (NaMo App Open Forum) पर बहुत ही प्रेरक जीवन यात्राओं को साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने के लिए चुना जाएगा. मैं महिलाओं से ऐसी और भी जीवन यात्राओं को साझा करने का अनुरोध करता हूं.”
अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं संभालेंगी अकाउंट
लोगों से महिलाओं की अदम्य भावना का जश्न मनाने और उसका सम्मान करने का आह्वान करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट को अलग-अलग क्षेत्रों की कामयाब महिलाओं को सौंप देंगे.