Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

गणतंत दिवस पर श्री चेतनोदय तीर्थ में नगर ग्रुप जबलपुर ने आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। श्री चेतनोदय तीर्थ कटनी में नगर ग्रुप जबलपुर द्वारा अभिषेक पूजन के उपरांत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कटनी मैंन ग्रुप एवं कटनी रॉयल ग्रुप के सानिध्य में सानंद संपन्न हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दिग.जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष सुधीर जैन-पप्पू भैया, निर्वतमान अध्यक्ष संजय सिंघई, राॅयल ग्रुप के अध्यक्ष अंकित जैन, कोषाध्यक्ष आशु जैन, ब्रजेश जैन, संभागीय उपाध्यक्ष मगन जैन के साथ संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक