Site icon Yashbharat.com

Murder in Katni छोटे भाई ने अपनी पत्नी व साले के साथ मिलकर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा

murder

murder

Murder in Katni। बरही थाना अंतर्गत छिदिया टोला में मामूली विवाद पर छोटे भाई ने अपनी पत्नी व साले के साथ मिलकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि साला फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक छिदिया टोला निवासी 40 वर्षीय शीतल पिता भरिया कोल का शनिवार की रात छोटे भाई भोला कोल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो भोला कोल ने अपनी पत्नी रोशनी कोल व साले उमरिया जिले के इंदवार क्षेत्र निवासी करण के साथ मिलकर शीतल के घर में घुसकर उसपर फावड़ा का बेंत व हथौड़ा से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि हमले में गंभीर रूप से घायल शीतल की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई। रविवार की सुबह घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश अपने अधिकार में लेकर उसे पीएम के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां शवपरीक्षण के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया। बरही थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि वारदात को लेकर छोटे भाई भोला कोल उसकी पत्नी रोशनी बाई व साले के विरूद्ध धारा 452, 294, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई। जिसमें पुलिस को प्रारंभिक सफलता मिली और पुलिस ने छोटे भाई भोला व उसकी पत्नी रोशनी बाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि साला करण वारदात के बाद से फरार है। जिसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मृतक शीतल प्रसाद की पत्नी अन्नो बाई ने बताया कि शीतल की मां कई बार उसे खाना दे देती थी, जिससे भोला रंजिश रखता था और मां को खाना देने से मना करता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके पति की हत्या कर दी गई।

Exit mobile version