Murder थानेदार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी

firozabad news 1691080249

Murder फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा आठ बजे का है। जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। विवेचना करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।

घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Bypoll 2026: मध्य प्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव के लिए BJP उम्मीदवार का ऐलान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी होंगे प्रत्याशी