सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश में सातवां स्थान,निगमायुक्त तपस्या परिहार की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यप्रणाली का मिला सकारात्मक परिणाम

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश में सातवां स्थान,निगमायुक्त तपस्या परिहार की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्यप्रणाली का मिला सकारात्मक परिणाम

कटनी – नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के क्षेत्र में नगर पालिक निगम कटनी ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण को लेकर 20 जुलाई को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी प्रथम समूह के नगर निगमों की श्रेणी में 91.9 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड प्राप्त करते हुए प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा।

 

यह सफलता निगमायुक्त  तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व, नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष फोकस का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में निगम प्रशासन ने प्रत्येक शिकायत के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए निरंतर मॉनिटरिंग की, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी।

 

माह जून 2026 के दौरान सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त 789 शिकायतों के निराकरण के लिए नगर निगम द्वारा संवेदनशील, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिकायतों के प्रभावी समाधान एवं नागरिक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम ने 52.93 वेटेज स्कोर के साथ संतोषजनक शिकायत निराकरण दर्ज किया।

 

इस उपलब्धि पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में आगे भी इसी संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित एवं प्रभावी राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

 

Exit mobile version