katniमध्यप्रदेश

नगर निगम में 10 जुलाई को पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्या निवारण शिविर, निगमायुक्त करेंगी सुनवाई

नगर निगम में 10 जुलाई को पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्या निवारण शिविर, निगमायुक्त करेंगी सुनवा

कटनी। नगर निगम में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से शुक्रवार, 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे नगर निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक-44 में विशेष समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में निगमायुक्त तपस्या परिहार स्वयं उपस्थित रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी।

शिविर में पेंशन, परिवार कल्याण निधि, ईपीएफ, ईएसआईसी, जीपीएफ, एनपीएस, यूएएन, विधिक मामलों सहित सेवा संबंधी विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पात्र कर्मचारियों एवं पेंशनरों को समय पर राहत मिल सके।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने निर्देश दिए हैं कि शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए तथा किसी भी पात्र कर्मचारी या पेंशनर के मामले में अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिविर के सफल संचालन के लिए उपायुक्त प्रियंका झारिया ने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। नियुक्त अधिकारी प्राप्त आवेदनों का पंजीयन, संबंधित शाखाओं को प्रकरणों का प्रेषण, निराकरण की सतत मॉनिटरिंग तथा प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

नगर निगम प्रशासन ने सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी पेंशन एवं सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष पहल का लाभ उठाएं।

Back to top button