MPSEB 13 से 21 जुलाई तक कटनी के विभिन्न फीडरो में मेंटेनेंस के चलते बिजली बंद रहेगी, अपना क्षेत्र नोट कर लें

Bijli

कटनी। MPSEB मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी की गई जानकारी 13 से 21 जुलाई तक कटनी के विभिन्न फीडरो में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण बिजली बंद रहेगी

कटनी शहर के उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 13 जुलाई से 21 जुलाई तक 11 के.व्ही. फीडर लाइनों का संधारण कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधीक्षण अभियंता के अनुसार, यह कार्य शहर की पुरानी फीडर लाइनों के रखरखाव और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह निर्णय नियोजित और चरणबद्ध ढंग से लिया गया है जिससे तकनीकी समस्याओं से निपटा जा सके।
बिजली कटौती की तारीख और प्रभावित क्षेत्र
नीचे दिए गए कार्यक्रम अनुसार अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:

13 जुलाई (रविवार):
लमतरा इंडस्ट्रियल 1 एवं 2 फीडर
प्रभावित क्षेत्र: लमतरा औद्योगिक क्षेत्र
सिटी-4 फीडर
प्रभावित क्षेत्र: राय कॉलोनी, सुधान्यास कॉलोनी, विश्राम बाबा, इनकम टैक्स ऑफिस, हर्ष कॉलोनी
कलेक्ट्रेट फीडर
प्रभावित क्षेत्र: चम्पुरिया बिल्डिंग, जेजे होटल के आसपास

14 जुलाई (सोमवार):
सिटी-5 फीडर
प्रभावित क्षेत्र: शिव नगर, चांडक चौक, आदर्श कॉलोनी, नई बस्ती, बालाजी नगर, कुशवाहा नगर, केडीसी कॉलेज, संत नगर

15 जुलाई (मंगलवार):
खिरहनी फीडर
प्रभावित क्षेत्र: साईं पुरम कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेम नगर, रोशन नगर, छोटी खिरहनी, बड़ी खिरहनी, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला

16 जुलाई (बुधवार):
सिटी-1 फीडर
प्रभावित क्षेत्र: बरंगवा, इंडस्ट्रियल एरिया

17 जुलाई (गुरुवार):
 द्ददा धाम फीडर
प्रभावित क्षेत्र: दद्दा धाम कॉलोनी

इसे भी पढ़ें-  शरद पूर्णिमा पर दमा, अस्थमा, श्वास रोगियों को देवी जागरण के बीच बटेगी औषधीय खीर, आधारकाप कटनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में हे माते परिवार ने धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील

18 जुलाई (शुक्रवार):
सिटी-6 फीडर
प्रभावित क्षेत्र: गल्ला मंडी, पहरुआ, पन्नी कॉलोनी, बल्लभ नगर, सत्संग नगर, पन्ना मोड़, कुठला, रचना नगर, बस स्टैंड, शिवाजी नगर, नदी पार, आधार काप, संत नगर चौराहा

19 जुलाई (शनिवार):
 सिटी-9 फीडर
प्रभावित क्षेत्र: गणेश चौक, डिवीजन ऑफिस, सिविल लाइन, वीआईपी रोड, विश्वकर्मा पार्क, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, कमनिया गेट, गुरु नानक वार्ड, हीरा गंज, वेटरनरी हॉस्पिटल, मंगतराम हॉस्पिटल, गुप्ता कॉलोनी, मित्तल रेजीडेंसी, गोकुलधाम, खरहनी फाटक

20 जुलाई (रविवार):  एक्सप्रेस फीडर
प्रभावित क्षेत्र: रॉबर्ट लाइन इंडस्ट्रीज

21 जुलाई (सोमवार):
कछगवां फीडर
प्रभावित क्षेत्र: झिंझरी, पुलिस लाइन, कर्मचारी कॉलोनी, यातायात थाना, वृंदावन कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, शिव फॉर्च्यून टावर, नेमी नगर

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर पहले से तैयारी रखें। कंपनी का कहना है कि यह कार्य लाभकारी और सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक उपकरणों जैसे इन्वर्टर, पावरबैंक, जनरेटर आदि का पूर्व प्रबंध कर लें।