MPESB Recruitment 2026: MP में समूह-2 उपसमूह-04 भर्ती परीक्षा में भारी होड़, 2229 पदों के लिए आए 2.90 लाख आवेदन; एक सीट पर 130 दावेदार

MPESB Recruitment 2026: MP में समूह-2 उपसमूह-04 भर्ती परीक्षा में भारी होड़, 2229 पदों के लिए आए 2.90 लाख आवेदन; एक सीट पर 130 दावेदार
ब्यूरो रिपोर्ट (भोपाल / यश भारत): मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। समूह-2 (Group-2) उपसमूह-04 के तहत पंचायत अधिकारी और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार कुल पदों के मुकाबले आवेदनों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है, जिससे अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
एक पद पर 130 उम्मीदवारों के बीच टक्कर
MPESB द्वारा आयोजित की जा रही इस संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के माध्यम से प्रदेश भर में कुल 2,229 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
-
कुल प्राप्त आवेदन: लगभग 2 लाख 90 हजार (2.90 लाख)।
-
प्रतिस्पर्धा का स्तर: प्राप्त आवेदनों के आधार पर देखा जाए तो औसतन एक पद के लिए 130 उम्मीदवार मैदान में हैं।
परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की मिलेगी सटीक जानकारी
परीक्षा शुरू होने में लगभग एक महीने का समय बचा है। ESB द्वारा परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद ही अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र, सटीक तिथि और आवंटित शिफ्ट (पारी) की आधिकारिक जानकारी मिल सकेगी।








