मध्यप्रदेश

MP Weather Update: पन्ना में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति, जिला अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी

MP Weather Update: पन्ना में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति, जिला अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी

MP Weather Update: पन्ना में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति, जिला अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में देर रात से हो रही मूसलाधार और लगातार बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर कई फीट पानी जमा होने से वो तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जबकि कई रिहायशी इलाकों, सरकारी स्कूलों और सबसे संवेदनशील जगह— जिला अस्पताल के भीतर तक पानी भर गया है।

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भरा पानी, मरीज बेहाल

भारी बारिश का सबसे दर्दनाक नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड समेत कई अन्य महत्वपूर्ण वार्डों में पानी घुस जाने के कारण भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डों के भीतर पानी जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।MP Weather Update: पन्ना में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति, जिला अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी

MP Police Viral Reel: महिला चौकी प्रभारी को भारी पड़ी सोशल मीडिया पर ‘भावनात्मक रील, दमोह की SI प्रियंका पटेल को नोटिस, जांच के आदेश

प्रशासनिक नाकामी: नाली निर्माण न होने से घरों में घुसा पानी

शहर के कई इलाकों में जलभराव का मुख्य कारण नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को बताया जा रहा है। नगर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में नालियों की समय पर सफाई न होने और अधूरें नाली निर्माण के कारण बारिश का गंदा पानी सीधे लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया है। इससे लोगों का कीमती सामान खराब हो रहा है और वे रातभर पानी निकालने की जद्दोजहद में जुटे रहे।

पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मार्ग ठप, रेलवे ब्रिज के पास बना टापू

लगातार हो रही इस बारिश ने आवागमन और परिवहन व्यवस्था को भी पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे ब्रिज के पास भारी मात्रा में जलभराव हो जाने के कारण यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। पुल के नीचे पानी भरने से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और दोनों तरफ का संपर्क टूट गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में पन्ना समेत आस-पास के जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने जलभराव वाले निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की एडवायजरी जारी की है।

Back to top button