Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में ठंड की चपेट में 9 शहर, जानें अपने शहर का मौसम पूर्वानुमान

भोपाल। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी क्रम में गुरुवार को 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे कम 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीहोर में दर्ज किया गया।

भोपाल सहित नौ शहरों में शीतलहर का प्रभाव रहा। इनमें सीहोर, भोपाल, मंडला, नौगांव, खजुराहो, मलाजखंड, उमरिया, राजगढ़ में शीतलहर, जबकि जबलपुर में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। दिन का सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से एक बार फिर धूप में तल्खी बढ़ने की संभावना है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि