Site icon Yashbharat.com

MP Sharab Niti: मध्य प्रदेश में शराबबंदी की दिशा में बड़ा कदम, इन 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण प्रतिबंध

Screenshot 20250123 211640 Chrome

MP Sharab Niti: मध्य प्रदेश में शराबबंदी की दिशा में बड़ा कदम, इन 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण प्रतिबंध नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों पर शराब की दुकानों पर ताले लगाए जायेगें, इन नगरों में पूरी तरह से शराबबंदी की जायेगी। सीएम डा. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गुरुवार को गोटेगांव पहुंचे थे।

MP Sharab Niti: मध्य प्रदेश में शराबबंदी की दिशा में बड़ा कदम, इन 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण प्रतिबंध

17 धार्मिक नगरों में पूर्णत: शराबबंदी

सीएम ने शराबबंदी को लेकर बड़ी घोषण करते हुए प्रदेश के चयनित 17 धार्मिक नगरों में पूर्णत: शराबबंदी करने की बात कही। सीएम ने कहा, कि शराब को लेकर वे बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं, उनकी सरकार ने निर्णय लिया है, कि जिन स्थानों का धार्मिक महत्व है। वहां पर पूर्ण रूप से शराबबंदी की जायेगी।

धार्मिक पर्यटन

सीएम स्व. मणि नागेन्द्र सिंह फाउण्डेशन व सहयोग क्रीड़ा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रो कबड्डी टूर्नामेंट में शामिल हुए। संबोधन के दौरान सीएम यादव ने कहा, कि मध्यप्रदेश के वे स्थल जहां भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के चरण पडे़ उन स्थानों को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा।

पांच साल में होगी 2.70 लाख युवाओं की भर्ती

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर सरकार नियुक्ति करने जा रही है। अगले पांच वर्ष में 2.70 लाख युवाओं की भर्ती करके सभी सरकारी पद भरे जाएंगे। लोक सेवा आयोग की लंबित सभी परीक्षाएं शीघ्र आयोजित की जाएंगी।

सरकार महिला, गरीब, युवा तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इनके कल्याण के लिए अभियान चलाकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को गोटेगांव में स्वर्गीय मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन और सहयोग क्रीड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रो-कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Exit mobile version