MP Railway News: सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से बढ़ी इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, जानिए नया शेड्यूल

MP Railway News: सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से बढ़ी इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, जानिए नया शेड्यूल

MP Railway News: सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से बढ़ी इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, जानिए नया शेड्यूल

इंदौर: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भारी मांग और त्योहारी व यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इंदौर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष किराये पर संचालित होने वाली लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों का पुनः विस्तार कर दिया गया है।

इस निर्णय से राजस्थान और पंजाब की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में सुगम और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा। MP Railway News: सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से बढ़ी इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, जानिए नया शेड्यूल

ट्रेन का नया टाइमटेबल और शेड्यूल

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार:

सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से मिला विस्तार

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि को बढ़ाने में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के विशेष प्रयासों की अहम भूमिका रही। यात्रियों की मांग को देखते हुए उन्होंने रेलवे प्रशासन के समक्ष इस सुविधा को जारी रखने का मुद्दा उठाया था।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा:

“इंदौर से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए बेहतर और सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से इंदौर और मालवा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। शहर में नई ट्रेनों की शुरुआत और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए प्रयास लगातार जारी हैं।

Exit mobile version