Latestमध्यप्रदेश

MP Political News : बागी हुई भाजपा नेत्री ममता मीना, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

MP Political News : मध्यप्रदेश के गुना जिले में चाचौड़ा विधानसभा सीट में घमासान। बीजेपी द्वारा प्रियंका मीना को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ बीजेपी नेत्री  ममता मीना ने अपनी पार्टी से ताल्लुक तोड़ दिया।

https://youtu.be/cC3FkOZuBE0?si=bqrnpqLeysruqYHx

MP Political News

ममता मीना का आरोप है कि पार्टी ने उसे अनदेखा किया और उसका सम्मान नहीं किया। उन्होंने पार्टी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को अपना इस्तीफ़ा सौपते हुए गंभीर आरोप लगाया कि पार्टी ने टिकट बेचने का काम किया है।

20230919 232555 20230919 232557

ममता मीना का कहना है कि पार्टी ने उसे दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंक दिया। वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगी और अपनी आगे की राजनीतिक यात्रा की रणनीति तय करेंगी। ममता ने यह भी साझा किया कि वह चाचौड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी।

 

 

Back to top button