MP Khabar सातवीं कक्षा की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या की, देवास में क्यों हुआ हंगामा, कब तक पहुंचेगा एमपी में मानसून
सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली, देवास में क्यों हुआ हंगामा, कब तक पहुंचेगा एमपी में मानसून

इंदौर देवास MP Khabar सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा देवास जिले में आरोपियों के मकानों पर जेबीबी चलाने के दौरान हंगामा हो गया। प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। यहां पढ़ें मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें –
छात्रा लिफ्ट के जरिए ऊपर गई
घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिसके अनुसार छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह स्कूल बस में नहीं बैठी। पता चला है कि छात्रा पास की बिल्डिंंग में चली गई। छात्रा लिफ्ट के जरिए ऊपर गई और उसने बहुमंजिला बिल्डिंंग से नीचे छलांग लगा दी।
पुलिस के अनुसार घटना इंदौर के निपानिया इलाके की है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि छात्रा लिफ्ट से ऊपर गई। छात्रा का नाम अंजलि है। छात्रा के पिता किसी कंपनी में काम करते हैं। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जानलेवा हमला हुआ था
वहीं देवास जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर घटि्टयाकला में 13 जून को शराब जब्ती के दौरान 2 प्रधान आरक्षकों पर जानलेवा हमला हुआ था तो आज प्रशासन ने 6 आरोपियों के मकानों पर JCB चलाई तो काफी हंगामा भी हुआ।
मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं होने से मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, मानसून के तीन से चार दिन में मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। –








