MP हाईकोर्ट भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर, तुरंत करें आवेदन। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि एमपी हाईकोर्ट जबलपुर ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती निकाली है. 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2025 तक MPHC की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
MP हाईकोर्ट भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर, तुरंत करें आवेदन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- 69 पद
लिफ्टमैन- 1 पद
वाहन चालक- 8 पद
कुछ पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव भी जरूरी है.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए.
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है.
SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है.
आवेदन की प्रक्रिया
पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
जहां मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP मिलेगा.
इसके बाद लॉग इन कर के फॉर्म भरा जा सकता है.













