मध्यप्रदेश

MP Government Employee: मध्यप्रदेश के शासकीय कार्यालयों में 5 Days Weekअब 31 मार्च 2022 तक बढ़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों (MP Government Employees) के लिए खुशखबरी हैं. सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) ने शासकीय कार्यालयों से संबंधित एक जरूरी आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक अब सभी सरकारी दफ्तर 31 मार्च 2022 तक सप्ताह में 5 दिन तक खुलेंगे. गौरतलब है कि पहले ये व्यवस्था 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए थी, जिसे अब बढ़ा दिया है।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम