मध्यप्रदेश

MP Election Samajwadi List: मध्य प्रदेश में सपा ने उतारे नौ प्रत्याशी, तीन यादव समेत 5ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण

MP Election Samajwadi List: मध्य प्रदेश में सपा ने उतारे नौ प्रत्याशी, तीन यादव समेत 5ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण मध्य प्रदेश में सपा ने उतारे नौ प्रत्याशी, तीन यादव समेत 5ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन यादव समेत पांच ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण प्रत्याशी है। हालांकि, यह सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत उतारे गए आधिकारिक प्रत्याशी नहीं बताए जा रहे हैं।

सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल, भांडेर आरक्षित से सेवानिवृत्त जिला जज डीआर राहुल (अहिरवार), धौहानी आरक्षित सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम, चितरंगी आरक्षित सीट से श्रवण कुमार सिंह गोंड, सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी, बिजावर से डॉ. मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे और सीधी से रामप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने से पहले अखिलेश यादव ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम