Site icon Yashbharat.com

Big Breaking: कल होगा मोहन कैबिनेट का गठन, 3:30 बजे मंत्री लेंगे राजभवन में शपथ

Screenshot 20231224 181342 Facebook

MP Cabinet मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अब कैबिनेट के गठन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सोमवार को मध्य प्रदेश के विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. एमपी के मंत्री कल दोपहर 3:30 बजे राजभवन में शपथ लेंगे. दिल्ली में चले लंबे मंथन के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है.

ऐसा होगा मोहन कैबिनेट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हुए करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है. इस बीच कई नामों को लेकर चर्चा हैं. सोशल मीडिया पर कई विधायकों के नाम की सूची वायरल हो रही है, जिन्हें मोहन कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्य के मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों का समावेश नजर आएगा. वहीं जातिगत समीकरणों को साधने की भी भरपूर कोशिश की जाएगी.

Exit mobile version