MP Cabinet Expansion News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के लिए इन 30 नामों से निकलेंगे 20 से 22 नाम जो लेंगे मंत्री पद की शपथ
MP Cabinet Expansion News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के लिए कई नाम फाइनल कर लिए गए हैं. वैसे तो 30 नामों पर चर्चा हुई पर सूत्रों के मुताबिक एमपी में कुल 22 मंत्री बनाए जाएंगे. हालांकि अभी नाम सिर्फ संभावित हैं. फिलहाल यह तय नहीं है कि शपथ समारोह कब होगा अभी जो भी खबर आ रही हैं वह कयास ही हैं। पार्टी कुछ घण्टों पहले ही बताएगी कि किसे राजभवन पहुंचना है।
बताया गया कि पहले चरण में 20 से 22 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तथा अन्य वरिष्ठों की तमाम माथा पच्ची के बाद 30 नामों की लिस्ट तैयार की गई अब इन्ही में से 20 से 22 नाम तय होने हैं करीब 16 नाम फाइनल होने की बात सामने आ रही है पर अभी भी कुछ बड़े नेताओं के नामों पर संसय है जिसमे प्रहलाद पटैल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह जैसे कद्दावर नेता हैं राष्ट्रीय नेतृत्व इन्हें प्रदेश तक सीमित नहीं रखना चाहता लिहाजा वह कुछ और ही सोच रहा है। वहीं कई वर्षों से मंत्री रहे विधायक भी इस सूची से गायब हो सकते हैं पार्टी दूसरी पीढ़ी को मौका देना चाहती है ऐसे में इन नेताओं को कहां सेट किया जाए इस पर विचार चल रहा है।
इन नामों की चर्चा
एंदलसिंह कंसाना
सुमावली
सिंधिया समर्थक
प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर
सिंधिया समर्थक
पन्नालाल शाक्य
गुना
एससी
भूपेंद्र सिंह
खुरई
ओबीसी
गोविंद राजपूत
सुरखी
सामान्य वर्ग
हरीशकंर खटीक
जतारा
एससी
ललिता यादव
छतरपुर
ओबीसी
धर्मेंद्र लोधी
जबेरा
जातिगत समीकरण साधने वाले
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
पन्ना
वीडी शर्मा की पसंद
दिव्यराज सिंह
सिरमौर
युवा चेहरा
रीति पाठक
सीधी
आलाकमान की पसंद
मनीषा सिंह
जय सिंह नगर
आदिवासी वोट बैंक
बिसाहूलाल सिंह
अनूपपुर
आदिवासी चेहरा
संजय पाठक
विजयराघवगढ़
लगातार विधायक, पहले भी मंत्री रहे
अजय विश्नोई
बड़वानी
अनुभवी
राकेश सिंह
जबलपुर पश्चिम
साफ छवि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
संपतिया उइके
मंडला
महिला कोटा, आदिवासी वोट बैंक
योगेश पंडाग्रे
आमला
दो बार के विधायक
प्रभुराम चौधरी
सांची
सिंधिया समर्थक
नारायण सिंह पंवार
ब्यावरा
दूसरी बार के विधायक
अरुण भीमावद
शाजापुर
दूसरी बार के विधायक
राजेश सोनकर
सोनकच्छ
दो बार के विधायक
आशीष शर्मा
खातेगांव
तीन बार के विधायक
विजय शाह
हरसूद
लगातार विधायक, आदिवासी चेहरा
अर्चना चिटनीस
बुरहानपुर
महिला कोटा, आरएसएस की पसंद
निर्मला भूरिया
पेटलावद
आदिवासी चेहरा, पहले भी विधायक रही
रमेश मेंदोला
इंदौर (क्रमांक 2)
लगातार विधायक, सबसे ज्यादा वोटो से जीते
उषा ठाकुर
महू
हिंदुत्व का चेहरा, लगातार विधायक
तुलसी सिलावट
सांवेर
शिवराज सरकार में मंत्री रहे
चेतन कश्यप
रतलाम नगर
लगातार विधायक बन रहे हैं
हरदीप डंग
सुवासरा
शिवराज सरकार में मंत्री रहे
अर्चना चिटनिस का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों की लिस्ट में चल रहा है। बुरहानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अर्चना चिटनिस पहले भी सरकार में रह चुकी हैं। इनका नाम भी मंत्रिमंडल में चल रहा है। महिलाओं के लिए आरक्षण और संघ की पसंद की वजह से इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अर्चना चिटनिस ने इस बार 31 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा पर जीत दर्ज की थी।