Latestमध्यप्रदेश

MP Cabinet : शिवराज सरकार का बडा फैसला, अब महापौर के साथ पार्षदों का बढ़ाया कार्यकाल, मिली यह जिम्मेदारी !

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने आज एक बड़ा निर्णय लेते हुए समस्त निकायों की परिषदों को बहाल कर सीधे सीधे कमलनाथ सरकार के उस निर्णय को पलट दिया जिसमें कहीं कार्यकाल समाप्त होने तो कहीं के कार्यकाल समाप्त न होते हुए भी महापौर, अध्यक्ष पार्षद इत्यादि को हटा दिया गया था अब इन सभी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने हाल ही में जिला और जनपद पंचायतों के सदस्यों और अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया है। आज यह फैसला लिया गया है कि नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां भी वर्तमान में कोरोना संबंधी कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी। इनमें मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट के इस दौर में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। दीनदयाल समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां जरूरी सेवाएं जनता तक पहुंचाने में मॉनीटरिंग का कार्य करेंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम