Monday, May 11, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP Board Result 2026: दोपहर 1:30 बजे जारी होंगे 5वीं-8वीं के नतीजे

MP Board Result 2026: दोपहर 1:30 बजे जारी होंगे 5वीं-8वीं के नतीजे। मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1:30 बजे जारी किए जाएंगे।इस वर्ष करीब 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपने अंक देख सकेंगे।

MP Board Result 2026: दोपहर 1:30 बजे जारी होंगे 5वीं-8वीं के नतीजे

 कहां देखें रिजल्ट?

छात्र निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:

 rskmp.in
 mpbse.mponline.gov.in
 mpbse.nic.in
 vimarsh.mp.gov.in

 कैसे चेक करें रिजल्ट?

वेबसाइट पर जाएं,  “5वीं/8वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करेंस्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने मार्क्स ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम