दैनिक स्वतंत्र मत के गरबा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा,शारदेय नवरात्र पर मां जगदम्बा की आराधना के साथ गरबा की धूम, सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की हस्तियों ने की सहभागित
कटनी। शारदेय नवरात्र के अवसर पर शहर में मां जगदम्बा की आराधना का उत्साह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह धार्मिक आयोजनों के साथ गरबा उत्सव की धूम मची हुई है। इसी क्रम में दैनिक स्वतंत्र मत द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ा दी।
गरबा उत्सव में शहर के समाजसेवी, राजनीतिक प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। मां दुर्गा की आराधना और पारंपरिक गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच पूरा आयोजन उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। प्रतिभागियों ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य विकास गुप्ता, मेहुल मित्तल और रवि राय ने आयोजन में शामिल अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने नवरात्र के उल्लास को और बढ़ा दिया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक उत्साह के संगम के रूप में दैनिक स्वतंत्र मत का गरबा उत्सव शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।












