Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

MP Board Exam Update: परीक्षा में नक़ल पर रोक लगाने के लिया मप्र सरकार का नया तरीका, CCTV कैमरा लगे रहेंगे परीक्षा हाल में, पढ़े खबर

MP Board Exam Update: प्रदेश में फरवरी माह से बाेर्ड (MP Board Exam ) परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। जिले में बोर्ड परीक्षा (Exam)  (MP Board Exam ) के दौरान पेपर लीक और नकल रोकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन प्रत्येक केंद्र की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी भी करेगा। वहीं नकल और पेपर लिक को लेकर किसी प्रकरण की शिकायत मिलती है, तो प्रशासन द्वारा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board Exam) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं की परीक्षा (Exam) 6 फरवरी को आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि की देख रेख में परीक्षाएं (Exam)आयोजित की जाएगी। संबंधित थानों से प्रश्नपत्र कलेक्टर प्रतिनिधि अपनी निगरानी में परीक्षा (Exam)केंद्र लेकर पहुंचेंगे। इन प्रश्नपत्रों के बंडल केंद्रों पर परीक्षार्थियों के समाने खाेले जाएंगे।

MP Board Exam Update

माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board Exam) द्वारा जारी निर्देशानुसार यदि कोई प्रतिनिधि थाने में बंडल लेने नहीं पहुंचते है, तो इसकी सूचना कलेक्टर या जिला पंचायत सीईओ को देना होगी। इसके बाद ही केंद्राध्यक्ष थानों से पेपर निकाल पाएंगे।
जिले में बनाए गए है 137 परीक्षा केंद्र
इंदौर जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (Exam) के लिए 137 परीक्षा(Exam) केंद्र बनाए गए है। थाने से पश्नपत्र के बंडल लेने के लिए केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और कलेक्टर प्रतिनिधि को सुबह 6 से 7 बजे के बीच पहुंचना होगा। 8.30 बजे परीक्षा (Exam) कक्ष में परीक्षार्थियों की उपस्थिति के बाद केंद्राध्यक्ष द्वारा प्रश्नपत्र का बंडल खोला जाएगा। केंद्राध्यक्ष द्वारा पर्यवेक्षकों को 8.45 तक प्रश्न पत्र के पैकेट्स वितरित होंगे, जबकि 8.55 बजे तक छात्रों को प्रश्न पत्र विरित करने होंगे।
MP Board Exam Update

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.