Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP Board Exam कम से कम 4 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा!

MP Board Exam कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा के पेपर आउट होने के बाद यह सुनिश्चित माना जा रहा है कि कम से कम 4 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पेपर आउट हो गए थे

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी यह स्वीकार किया जा चुका है कि कुछ पेपर आउट हो गए थे। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा की गई प्राथमिक जांच में पाया गया है कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटी जिला बड़वानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ जिला रायसेन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया कुलमी जिला राजगढ़ एवं न्यू आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल नरसिंह नगर चार शहर का नाका ग्वालियर के केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष द्वारा लापरवाही की गई। जिसके चलते पेपर आउट हुए।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उपरोक्त चारों केंद्रों के परीक्षा केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। मतलब सुनिश्चित हो गया है कि कम से कम उन सभी परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो इससे संबंधित है। अब देखना यह है कि कितने पेपर लीक होना पाया जाता है और कितने केंद्रों का प्रभावित होना पाया जाता है।
इस संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए टेलीफोन पर संपर्क किया गया था परंतु जनसंपर्क अधिकारी द्वारा कोई ऑफिशियल वक्तव्य नहीं जारी किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम