Site icon Yashbharat.com

MP Assembly By Elections: सांवेर के कैलोद हाला में साड़ियों पर बवाल, कांग्रेस ने पहुंचाई थाने

01 11 2020 sari sanver 2020111 194129

Sanver Assembly By Elections इंदौर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। शहर से सटे कैलोदहाला क्षेत्र की कॉलोनियों में साड़ियां बांटी जा रही थी। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंचे। इस बीच साड़ी बांट रहे लोग भाग गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक बॉक्स साड़ी पकड़ ली। कॉलोनी के लोगों से कहा कि जिन्होंने साड़ी ली है वे वापस करें। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और साड़ियां जब्त कर ली।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कांग्रेस प्रवक्ता संतोषसिंह गौतम समेत करीब 25 कार्यकर्ता कैलोदहाला की साईं आर्चिड नामक कॉलोनी में पहुंचे। कॉलोनी की बिल्डिंग की लॉबी में उन्हें एक बोरी से ढका हुआ साड़ियों से भरा कार्टन मिला।

कार्टन को खोलकर देखा तो उसमें साड़ियों के साथ नारियल और भाजपा के पर्चे रखे हुए मिले। कार्यकर्ताओं ने लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि कुछ लोग साड़ियां बांटने आए थे। कांग्रेसियों ने रिटर्निंग अॉफिसर को शिकायत की। मौके पर एफएसटी प्रभारी विजयसिंह बुंदेला पहुंचे।

Exit mobile version