Latestमध्यप्रदेश

MP: सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्‍ली। जो सूची वायरल हो रही थी उसमें दिलचस्प ये था कि कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ाया जा रहा था. पार्टी के 4 सिटिंग एमएलए के नाम नहीं थे दिल्ली में कल कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 80 उम्मीदवारों के नाम तय हुए लेकिन घोषणा नहीं हुई. पीसीसी चीफ कमलनाथ और बाकी नेताओं ने कहा 28 या 29 को सूची जारी की जाएगी. लेकिन सोशल मीडिया किसी की नहीं सुनता. अचानक कहीं से कांग्रेस की एक सूची जारी हुई और देखते ही देखते वायरल हो गयी.

जो सूची वायरल हो रही थी उसमें दिलचस्प ये था कि कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ाया जा रहा था. पार्टी के 4 सिटिंग एमएलए के नाम नहीं थे और शिवराज सिंह की बुदनी सीट से कांग्रेस की ओर से अमृता सिंह का नाम था. मध्य प्रदेश में सीएम पद के दावेदार समझे जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया का तो सूची में नाम ही नहीं था.

सोशल मीडिया पर जब इस लिस्ट की धूम मची और चर्चाओं ने ज़ोर पकड़ा तो कांग्रेस भी एक्शन में आयी. उसने फौरन खंडन जारी कर दिया.कांग्रेस की ओर से बयान आया कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों की जो सूची जारी की जा रही है वो पूरी तरह ग़लत है. अभी सिर्फ 80 सीटों पर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने अपनी सहमति दी है. बाक़ी विधान सभा सीटों के लिए तो अभी प्रत्याशियों की स्कैनिंग भी पूरी नहीं हुई है.

उम्मीद है कि स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक में उन पर कोई फैसला हो. स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक 22 23 और 24 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली है. उसके बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी. कांग्रेस की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया कि सोशल मीडिया पर चल रही इस सूची में कई नाम ऐसे हैं जिन्हें कांग्रेस की अधिकृत सूची में शामिल करना संभव ही नहीं है.

Leave a Reply

Back to top button