Site icon Yashbharat.com

MP सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

images 2

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को देश के 22 राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। लोगों को हताहत होने से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाने को कहा है।

इसके साथ ही एनडीएमए ने 25-35 किलोमीटर से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी भी दी है। तेज हवाओं का असर ओडिशा के भीतरी हिस्से, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शनिवार तक रहेगा।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के आधार पर एनडीएमए ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

प्राथमिक उपचार किट रखें लोग

प्राधिकारण ने लोगों से प्राथमिक उपचार किट, टार्च, बोतल बंद पानी, खराब नहीं होने वाली खाद्य सामग्री रखने को कहा है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को तालाब आदि के समीप खेलने की इजाजत नहीं देने को कहा है। पालतू पशुओं को खुला नहीं छोड़ने और नालियों, नालों और पुलियों से दूर रहने को कहा है।

Exit mobile version