Saturday, May 2, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Mp में मई में हो सकते हैं 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के रुके पेपर

Madhya Pradesh mpboard exam 10th, 12th : कोरोना संक्रमण के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पूरा देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन होने के कारण अब बोर्ड परीक्षा के रुके परचे मई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इसके अलावा 19 मार्च तक हुुए प्रश्न पत्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

अब ऐसे में मई व जून के दूसरे सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। इसके चलते जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित होंगे। हालांकि, 2018 व 2019 में 15 मई को दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित हुए थे। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। खासतौर पर बोर्ड परीक्षार्थियों को ज्यादा दिक्कत है।

इनके लिए मंडल एप के माध्यम से काउंसिलिंग करा रहा है, लेकिन फिर भी विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। वहीं, विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मप्र बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के साथ ही घोषित की जाएगी। सीबीएसई के निर्णय का भी इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इसके बाद सभी प्रवेश परीक्षाएं भी होंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम